कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में बारिश के आसार

चार जिलों में येलो चेतावनी जारी
कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में बारिश के आसार
Published on

उत्तर बंगाल में भी गरज के साथ बौछारें संभव

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : सप्ताह की शुरुआत के साथ ही कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार यानी कल कोलकाता में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज के साथ आंधी-तूफान और बीच-बीच में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इसके साथ ही हावड़ा, हुगली और उत्तर 24 परगना जिलों में भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

इन जिलों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम जिलों के लिए येलो चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि, फिलहाल कहीं भी भारी बारिश या बड़े नुकसान की आशंका नहीं है। सप्ताह के बाकी दिनों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।

तापमान में बढ़ोतरी, बसंत का असर

ठंड की विदाई के साथ बसंत का असर साफ दिखने लगा है। सोमवार सुबह कोलकाता का न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। रविवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा है। साल्ट लेक क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दक्षिण बंगाल के किसी भी जिले में पारा 17 डिग्री से नीचे नहीं गया।

उत्तर बंगाल में भी हल्की बारिश संभावना

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से उत्तर बंगाल में भी मौसम बदलेगा। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कलिम्पोंग के कुछ हिस्सों में आज गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, इन जिलों के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं अगले 7 दिनों में तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन गर्मी धीरे-धीरे बढ़ेगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in