टॉप न्यूज़
चांपदानी विवाद मामले में 18 गिरफ्तार
सन्मार्ग संवाददाता
हुगली : चांपदानी घटना में चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट ने 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। इलाके में इंटरनेट सेवा बंद है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस के साथ स्थानीय लोगों के बीच झड़प हुई थी। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर परिस्थिति को नियंत्रित किया। 163 धारा जारी है। भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस के आला अधिकारी और कर्मी निगरानी कर रहे हैं। गिरफ्तार लोगों को चंदननगर कोर्ट में पेश किया गया है।

