DSSC में भारतीय सामरिक संस्कृति पर पीठ स्थापित

जाने क्या है पूरा मामला
DSSC में भारतीय सामरिक संस्कृति पर पीठ स्थापित
Published on: 

नई दिल्ली : भारत में सेना के तीनों अंगों के संस्थान रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी), वेलिंगटन में भारतीय सामरिक संस्कृति पर केंद्रित उत्कृष्टता पीठ स्थापित की गयी है।

एकीकृत रक्षा स्टाफ (एचक्यू आईडीएस) के मुख्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इसकी घोषणा की। पोस्ट में कहा गया है कि डीएसएससी वेलिंगटन में भारतीय सामरिक संस्कृति पर एक उत्कृष्टता पीठ की स्थापना की गयी है, जिसका प्रमुख जेएनयू के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के डीन प्रोफेसर अमिताभ मट्टू को नियुक्त किया गया है। यह पहल भारतीय सशस्त्र बल प्रशिक्षण संस्थानों को क्षेत्र विशेषज्ञता को लेकर सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पोस्ट में कहा गया है कि पीठ से मिलने वाले मार्गदर्शन से संकाय और प्रतिभागियों को भारतीय सामरिक संस्कृति की गहन जानकारी प्राप्त होगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News