पश्चिम बंगाल में शुरू हुआ सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान, महिलाओं को मिलेगी बड़ी सुरक्षा

HPV वैक्सीन के जरिए गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम पर जोर, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
पश्चिम बंगाल में शुरू हुआ सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान, महिलाओं को मिलेगी बड़ी सुरक्षा
Published on

कोलकाता: महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) की रोकथाम के लिए पश्चिम बंगाल में HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हो गई है। शनिवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बिधाननगर में इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजना का शुभारंभ किया। राज्य सरकार के अनुसार, यह टीका केवल बिधाननगर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राज्य के विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

सर्वाइकल कैंसर देश में महिलाओं के लिए स्तन कैंसर के बाद दूसरा सबसे खतरनाक कैंसर माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस बीमारी का प्रमुख कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) है। यदि यह वायरस लंबे समय तक शरीर में बना रहता है, तो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।

इसी जोखिम को कम करने के लिए HPV वैक्सीन दी जाती है, जो संक्रमण से सुरक्षा प्रदान कर सर्वाइकल कैंसर की संभावना को काफी हद तक घटा सकती है। केंद्र सरकार पहले ही इस बीमारी के खिलाफ मुफ्त टीकाकरण कार्यक्रम शुरू कर चुकी है और अब राज्य में इसके विस्तार से बड़ी संख्या में महिलाओं और किशोरियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर टीकाकरण और नियमित जांच के जरिए सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम संभव है। सरकार ने लोगों से इस अभियान का लाभ उठाने और जागरूकता बढ़ाने की अपील की है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in