ग्रेजुएशन समारोह में बच्चों की उपलब्धियों का उत्सव

केजी से कक्षा 1 तथा कक्षा 2 से कक्षा 3 में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
ग्रेजुएशन समारोह में बच्चों की उपलब्धियों का उत्सव
Published on

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : साउथ सिटी इंटरनेशनल स्कूल में 2025–26 सत्र का ग्रेजुएशन सेरेमनी भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर केजी के विद्यार्थियों को कक्षा 1 तथा कक्षा 2 के विद्यार्थियों को कक्षा 3 में प्रवेश के लिए सम्मानित किया गया। यह समारोह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और नयी चुनौतियों के लिए उनकी तैयारी का प्रतीक बना। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला प्री-प्राइमरी ग्रेजुएशन डे विद्यालय का एक विशेष आकर्षण होता है, जिसमें टॉडलर्स से लेकर कक्षा 2 तक के सभी विद्यार्थी भाग लेते हैं। परफॉर्मिंग आर्ट्स विभाग द्वारा प्रस्तुत नाट्य मंचन, गीत और नृत्य ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। उद्घाटन समारोह में तबला, ड्रम्स, काजोन और ढोल की सुमधुर ध्वनियों ने वातावरण को ऊर्जा और उल्लास से भर दिया। इस समारोह की शोभा प्रख्यात नृत्यांगना एवं सांस्कृतिक हस्ती तनुश्री शंकर की गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ी, जिन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विद्यार्थियों के साथ उनके संवाद और प्रेरणादायक शब्दों ने नन्हें स्नातकों का उत्साहवर्धन किया।

बच्चों के विकास और आत्मविश्वास का जश्न

इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल रूपिका नाथ ने कहा कि ग्रेजुएशन सेरेमनी केवल कक्षा परिवर्तन नहीं, बल्कि प्रत्येक बच्चे के विकास, धैर्य और आत्मविश्वास का उत्सव है। वहीं परफॉर्मिंग आर्ट्स एवं मार्केटिंग विभाग की प्रमुख महुआ चक्रवर्ती ने कहा कि रचनात्मक अभिव्यक्ति और प्रस्तुति के माध्यम से हम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, कल्पनाशीलता और भावनात्मक विकास को प्रोत्साहित करते हैं। यह ग्रेजुएशन सेरेमनी समारोह विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा को समर्पित एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि रहा, जिसने अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए अविस्मरणीय स्मृतियां संजो दीं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in