

सन्मार्ग संवाददाता
श्री विजयपुुरम : ऑल इंडिया सेकेंडरी सर्टिफिकेट एग्जाम 10वीं और 12वीं के नतीजे मंगलवार को घोषित किए गए। सीबीएसई द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए जारी किए गए नतीजों के अनुसार अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के नतीजे इस साल काफी अच्छा रहा है। इस बार लड़कियों ने लड़कों से काफी बेहतर प्रदर्शन किया। दसवीं में 92.54% और 12वीं में 94.88% छात्र उत्तीर्ण हुए। मालूम हो कि कक्षा 12वीं में 25 स्कूलों ने 100% अंक प्राप्त किए। वहीं कक्षा 10वीं में 67 स्कूलों ने 100% अंक प्राप्त किए। इस बार खास बात यह है कि लिटिल अंडमान जोन से डुगोंग क्रीक से संबंधित ओंगे जनजाति के 9 छात्रों ने 13 पंजीकृत उम्मीदवारों में से अपने पहले प्रयास में कक्षा 10वीं उत्तीर्ण की।