जाति से संबंधित प्रश्न जनगणना के दूसरे चरण से पहले अधिसूचित किए जाएंगे : सरकार

सरकार की जनगणना 2027 करवाने की मंशा अधिसूचित कर दी गयी है और जनगणना में जाति की गणना भी द्वितीय चरण में की जाएगी।
जाति से संबंधित प्रश्न जनगणना के दूसरे चरण से पहले अधिसूचित किए जाएंगे : सरकार
Published on

नई दिल्लीः सरकार ने बुधवार को संसद को बताया कि जनगणना के द्वितीय चरण में जाति की गणना की जाएगी और जाति से संबंधित प्रश्न दूसरे चरण शुरू होने से पहले अधिसूचित किए जाएंगे। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सरकार की जनगणना 2027 करवाने की मंशा अधिसूचित कर दी गयी है और जनगणना में जाति की गणना भी द्वितीय चरण में की जाएगी। राय ने कहा कि भारत में जनगणना कार्य दो चरणों में किया जाता है और प्रथम चरण यानी मकान सूचीकरण कार्य में प्रत्येक परिवार की आवासीय स्थिति, संपत्तियों, सुविधाओं आदि की जानकारी एकत्र की जाती है। द्वितीय चरण यानि जनसंख्या जनगणना में प्रत्येक व्यक्ति के जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक, एवं अन्य विवरण एकत्र किए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने प्रथम चरण के लिए प्रश्न (22 जनवरी 2026) अधिसूचित कर दिए हैं। द्वितीय चरण के प्रश्न, जिनमें जाति से संबंधित प्रश्न भी शामिल होंगे, जनगणना कार्य के दूसरे चरण के प्रारंभ से पूर्व अधिसूचित किए जाएंगे। राय ने कहा कि तमिलनाडु राज्य सहित विभिन्न राज्यों की विभिन्न संस्थाओं से जाति की गणना से संबंधित कई अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं। द्वितीय चरण के प्रश्नों को, जाति से संबंधित प्रश्न को शामिल करते हुए, स्थापित प्रक्रिया के अनुसार अंतिम रूप देकर अधिसूचित किया जाएगा।

image-fallback
Kolkata Flight Emergency Landing : अचानक पायलट की आंखों में लगी लेजर लाइट, और …

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in