असम के पूर्व बीजेपी विधायक समेत दो को पुलिस ने पकड़ा !

रेखा पात्रा के समर्थन में पैसे बांटने का आरोप
Cash for Vote Allegations; Former Assam BJP MLA Detained in Bengal.
सांकेतिक फोटो REP
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बशीरहाट : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर 24 परगना जिले के हिंगलगंज इलाके में मंगलवार रात भारी हंगामा हुआ। स्थानीय लोगों ने बीजेपी उम्मीदवार रेखा पात्रा के समर्थन में प्रचार करने आए असम के एक पूर्व विधायक और एक स्थानीय बीजेपी नेता को पैसे बांटने के आरोप में पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

रंगे हाथों पकड़ने का दावा

जानकारी के अनुसार, असम के पूर्व बीजेपी विधायक किशोर नाथ और स्थानीय नेता तरुण मंडल हिंगलगंज के कनकनगर स्थित एक क्लब में स्थानीय लोगों को पैसे देने पहुंचे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि ये दोनों नेता मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए नकदी बांट रहे थे। ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए दोनों नेताओं को वहीं रोक लिया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की कार्रवाई और टीएमसी का हमला

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों नेताओं को नकदी के साथ हिरासत में ले लिया है और उनकी गाड़ी भी जब्त कर ली है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। हिंगलगंज ब्लॉक टीएमसी अध्यक्ष शहीदुल्लाह गाजी ने कहा, "बीजेपी पैसे के दम पर बंगाल का चुनाव जीतना चाहती है, लेकिन यहाँ की जनता बिकाऊ नहीं है। हम चुनाव आयोग से इन नेताओं की गिरफ्तारी की मांग करते हैं।"

किशोर नाथ विशेष रूप से बशीरहाट से चर्चित चेहरा रहीं रेखा पात्रा के समर्थन में प्रचार करने बंगाल आए हुए हैं। फिलहाल पुलिस दोनों नेताओं से पूछताछ कर रही है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in