चार्जिंग के दौरान कार में विस्फोट, आग ने ली 8 जिंदगियां

इंदौर में बुधवार तड़के तीन मंजिला मकान के बाहर स्थित ‘इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग प्वाइंट’ में धमाके के बाद मकान में आग लग जाने से 8 लोगों की मौत हो गई।
आग लगने के बाद का दृश्य
आग लगने के बाद का दृश्य
Published on

इंदौरः इंदौर में तीन मंजिला मकान के बाहर बुधवार तड़के इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) को चार्ज किए जाने के दौरान हुए धमाके के बाद इस इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के दो बच्चों और तीन महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद प्रदेश सरकार ने विशेषज्ञों की समिति से घटना की विस्तृत जांच कराए जाने और ईवी चार्ज करने के संबंध में मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार कराए जाने की घोषणा की है।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कुंदन मंडलोई ने पीटीआई को बताया कि ब्रजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी के एक मकान में बुधवार तड़के 03:30 बजे से 04:30 बजे के बीच आग लगी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने बताया कि इस घटना में मारे गए आठ लोगों के शव एक सरकारी अस्पताल में लाए गए हैं और उनका पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। घनघोरिया ने बताया कि मृतकों की पहचान तन्मय (छह), राशि सेठिया (12), सिमरन (30), टीनू (35), सुमन सेठिया (60), विजय सेठिया (65), छोटू सेठिया (22) और मनोज (65) के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘आग लगने के बाद बचाए गए दो लोगों को भी अस्पताल लाया गया था। हालांकि, उन्होंने प्राथमिक उपचार के बाद अपना इलाज दूसरे अस्पताल में कराने की इच्छा जताई जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।’’

आग लगने के बाद का दृश्य
इजराइली हमले में ईरान के 2 बड़े अधिकारी ढेर, जवाब में मिसाइलों की बौछार

पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तीन मंजिला मकान के बाहर एक कार को बिजली से चार्ज किया जा रहा था। उन्होंने कहा, "चार्जिंग प्वाइंट में धमाका हुआ और इसके बाद कार में लगी आग ने मकान को अपनी जद में ले लिया।" उन्होंने बताया कि घर के दरवाजों पर इलेक्ट्रॉनिक ताले लगे थे और इस कारण पुलिस को दरवाजे तोड़कर अंदर जाने में मुश्किल पेश आई।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि घर के भीतर रखे रसोई गैस सिलेंडरों में भी धमाके हुए जिससे आग ने और विकराल रूप धारण कर लिया। उन्होंने बताया, ‘‘आग लगने के दौरान घर में फंसे तीन लोगों को बाहर निकालकर बचाया गया।’’ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने के दौरान घर में करीब 10 लोगों के होने की सूचना मिली है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in