ऑस्ट्रेलिया में ‘लेबर पार्टी' की शानदार जीत के बाद मंत्रिमंडल ने शपथ ली

लेबर पार्टी को 92 से 95 सीट मिलने की संभावना है
ऑस्ट्रेलिया में ‘लेबर पार्टी' की शानदार जीत के बाद मंत्रिमंडल ने शपथ ली
Published on: 

कैनबरा : ऑस्ट्रेलिया में तीन मई को ‘लेबर पार्टी’ के भारी बहुमत से पुनः निर्वाचित होने के बाद मंत्रिमंडल ने मंगलवार को शपथ ग्रहण की। मतगणना अभी जारी है और लेबर पार्टी को 150 सीट वाली प्रतिनिधि सभा में 92 से 95 सीट मिलने की संभावना है। पिछली संसद में पार्टी के पास 78 सीट थीं। रूढ़िवादी विपक्षी दलों के गठबंधन को 41 सीट मिलने की संभावना है। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस बुधवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से मिलने के लिए जकार्ता जाने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद उनका रविवार को पोप लियो 14वें के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया से रोम जाने का कार्यक्रम है। रूढ़िवादी विपक्षी ‘लिबरल पार्टी’ ने मंगलवार को पूर्व मंत्री सुसान ले को अपना नया नेता चुना। वह 1944 में स्थापित पार्टी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News