24 नवंबर को कैबिनेट बैठक

24 नवंबर को कैबिनेट बैठक
Published on: 

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य कैबिनेट की बैठक अगले सप्ताह होगी। नवान्न सूत्राें के मुताबिक 24 नवंबर को कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में कई अहम फैसले लिये जा सकते हैं। क्या कुछ निर्णय होता है इस पर प्रशासनिक स्तर पर नजर बनी हुई है। उद्योगीकरण को बढ़ावा, लॉजिस्टिक सेक्टर, विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती सहित कई अहम फैसले पहले कैबिनेट की बैठक में लिये जा चुके हैं। उल्लेखनीय है कि अगले महीने विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हाेने की संभावना है। कैबिनेट की बैठक में इसे लेकर कोई तारीख तय होती है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News