लुधियाना पश्चिम सीट पर उपचुनाव 19 जून को

चुनाव के बाद मतगणना 23 जून को होगी
लुधियाना पश्चिम सीट पर उपचुनाव 19 जून को
Published on: 

चंडीगढ़ : पंजाब में लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव 19 जून को होगा और मतगणना 23 जून को होगी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार को उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की। लुधियाना पश्चिम सीट जनवरी में आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के बाद रिक्त हो गयी थी।

उपचुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया 26 मई से शुरू होगी, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 2 जून है। नामांकन की पड़ताल 3 जून को होगी और इसे वापस लेने की अंतिम तिथि 5 जून है। आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार की घोषणा करने वाली पहली राजनीतिक पार्टी है और इसने उपचुनाव के लिए राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को मैदान में उतारा है, जबकि शिरोमणि अकाली दल ने परुपकर सिंह घुम्मन को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News