पश्चिम बंगाल के खेत में मिला महिला का जला हुआ शव, इस जिले की है घटना

पुलिस जांच में जुटी
पश्चिम बंगाल के खेत में मिला महिला का जला हुआ शव, इस जिले की है घटना
Published on

कोलकाता - पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, जिले के अमदंगा इलाके में एक खेत से एक महिला का आंशिक रूप से जलकर नष्ट हुआ शव बरामद किया गया है। महिला के नाम और पते के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बुधवार सुबह, स्थानीय लोगों ने अमदंगा के शशिपुर में एक सुनसान खेत में महिला का शव देखा। इस घटना की सूचना मिलते ही अमदंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

महिला की उम्र 35 साल हो सकती है

प्रारं​भिक जांच में यह सामने आया है कि महिला की उम्र 35 साल हो सकती है। पुलिस को संदेह है कि महिला को मंगलवार रात को कही बाहर से लाकर उसकी हत्या की गई। इसके बाद शव को खाली खेत में जलाने की कोशिश की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कही हत्या से पहले महिला के साथ बलात्कार तो नहीं हुआ था। स्‍थानीय लोगों का भी दावा है कि महिला उस क्षेत्र की निवासी नहीं है। पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी हुई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in