बजट से बंगाल में बुनियादी ढांचा, परिवहन को मजबूती मिलेगी : राज्यपाल

बजट से बंगाल में बुनियादी ढांचा, परिवहन को मजबूती मिलेगी : राज्यपाल
Published on

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट पश्चिम बंगाल के लिए, विशेष रूप से बुनियादी ढांचा, परिवहन और विकास के क्षेत्र में एक बड़ा प्रोत्साहन साबित होगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। लोक भवन की ओर से जारी एक वीडियो संदेश में बोस ने कहा, ‘‘निर्मला जी का बजट ममता जी के बंगाल में राजमार्गों के विकास में सहायक होगा। इससे बंदरगाहों और तटीय विकास को भी मजबूती मिलेगी। रेल संपर्क में सुधार होगा।’’ बोस ने कहा कि बजट से राज्य में मेट्रो रेल परियोजनाओं में तेजी आएगी। उन्होंने कहा, ‘‘बजट में घोषित ग्रामीण विकास योजनाएं बंगाल के गांवों और परिवारों को लाभ पहुंचाएंगी। सामाजिक सुरक्षा सहायता से कमजोर परिवारों को राहत मिलेगी। कृषि क्षेत्र में किए गए उपाय राज्य के किसानों को सशक्त बना सकते हैं। मछुआरों और लघु उद्यमियों के लिए यह बजट एक बड़ा वरदान साबित होगा। उद्योग, लघु एवं मध्यम उद्यमों, वस्त्र उद्योग और कौशल विकास को बढ़ावा देना बंगाल के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है।’’ राज्यपाल ने कहा, ‘‘यह बजट साझेदारी की बात करता है। यह केंद्र और राज्य के बीच रचनात्मक सहयोग का आह्वान करता है। यह कारोबारियों और श्रमिकों को साथ मिलकर आगे बढ़ने के लिए आमंत्रित करता है। यह नीति को जनता से जोड़ता है। यह बजट कई मायनों में बंगाल राज्य के लिए फायदेमंद है। राज्य अब सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है।’’

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in