भारत वापस आए BSF के जवान पूर्णम कुमार

बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ अटारी बॉर्डर से भारत वापस लौटे हैं
भारत वापस आए BSF के जवान पूर्णम कुमार
Published on

अमृतसर - पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में तैनात बीएसएफ के सिपाही पूर्णम कुमार शॉ 23 अप्रैल को गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर पाकिस्तान चले गए थे, जहां उन्हें पाकिस्तान रेंजर्स ने पकड़ लिया था। हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर समझौते के बाद पाकिस्तान रेंजर्स ने उन्हें भारत को सौंप दिया। अब पूर्णम कुमार शॉ अटारी बॉर्डर के रास्ते भारत वापस लौट आए हैं।

23 अप्रैल को गलती से सीमा पार कर गए थे पूर्णम कुमार शॉ

पूर्णम कुमार शॉ, जो बीएसएफ की 182वीं बटालियन में फिरोजपुर में तैनात थे, 23 अप्रैल को ममदोट क्षेत्र में फेंसिंग के पास स्थित गेट नंबर-208/1 के करीब मौजूद थे। उस समय उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे एक पेड़ के नीचे आराम करने लगे। इसी दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें हिरासत में ले लिया और उनका हथियार भी छीन लिया। जब इस घटना की जानकारी भारतीय सुरक्षाबलों को मिली, तो अधिकारी मौके पर पहुंचे और पाकिस्तान रेंजर्स से संपर्क कर बताया कि यह जवान हाल ही में यहां स्थानांतरित हुआ है और उसे सीमा रेखा की पूरी जानकारी नहीं थी। इसके बावजूद, पाकिस्तान ने उन्हें तुरंत रिहा करने से मना कर दिया। हालांकि, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की कड़ी प्रतिक्रिया से दबाव में आकर पाकिस्तान ने अंततः पूर्णम शॉ को भारत को सौंप दिया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in