वडोदरा में पुल का हिस्सा ढहने के बाद वाहन नदी में गिरे, 11 की मौत

9 लोगों का बचाया गया, 5 चलते वाहन नदी में गिरे, एक टेंकर टूटे सिरे पर फंसा, ‘जर्जर’ हालत में था 45 साल पुराना पुल
09071-ap07_09_2025_000160b
Published on

वडोदरा : गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार सुबह महिसागर नदी पर बने पुल का एक हिस्सा ढह जाने के कारण एक बच्चे सहित 11 लोगों की मौत हो गयी और नौ अन्य को बचा लिया गया। हादसे के समय पुल से गाड़ियां गुजर रही थीं। पुल टूटने पर दो ट्रक, दो कार और एक रिक्शा सहित कुल पांच गाड़ियां नदी में गिर गयीं जबकि एक टेंकर टूटे सिरे पर फंस गया। करीब 45 साल पुराना यह पुल मध्य गुजरात को सौराष्ट्र को जोड़ता था।

09071-ap07_09_2025_000160b

पुल का 10 से 15 मीटर लंबा स्लैब ढह गया

पुलिस अधीक्षक (वडोदरा ग्रामीण) रोहन आनंद ने हादसे में 11 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि महिसागर नदी पर स्थित ‘गंभीरा पुल’ मध्य गुजरात और राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र को जोड़ता है। पुल टूट जाने से भड़ूच, सूरत, नवसारी, तापी और वलसाड़ जैसे दक्षिण गुजरात के शहरों से सौराष्ट्र पहुंचने में ज्यादा समय लगेगा। अब इसके लिए अहमदाबाद होते हुए लंबा रास्ता लेना पड़ेगा। पुल जिले में पादरा शहर के पास स्थित है। आनंद ने बताया कि घायलों को वडोदरा के एसएसजी (सर सैयाजीराव जनरल) अस्पताल में रेफर किया गया है। बचाये गये लोगों में से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे पुल का 10 से 15 मीटर लंबा स्लैब ढह गया।

09071-ap07_09_2025_000156b

लोगों ने कहा : हादसे के लिए प्रशासन जिम्मेदार

स्थानीय लोगों के अनुसार लंबे समय से पुल जर्जर हालत में था। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि राज्य के सड़क एवं भवन विभाग को इस दुर्घटना की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया है। राज्य के मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया कि पुल का निर्माण 1985 में हुआ था और समय समय पर तथा जरूरत के अनुसार इसका रखरखाव किया जाता था। करीब 900 मीटर लंबे गंभीरा पुल के 23 खंभे हैं।

राष्ट्रपति ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस हादसे में हुई जानमाल की हानि पर शोक जताया है और पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। राष्ट्रपति ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in