BREAKING NEWS : RG कर केस में बड़ा एक्शन: विनीत गोयल समेत 3 IPS सस्पेंड

Suvendu Adhikari सरकार का फैसला, विनीत गोयल समेत तीन अधिकारियों पर विभागीय जांच
BREAKING NEWS : RG कर केस में बड़ा एक्शन: विनीत गोयल समेत 3 IPS सस्पेंड
Published on

कोलकाता : आरजी कर रेप और मर्डर केस में पश्चिम बंगाल सरकार ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने नवान्न में घोषणा करते हुए तीन आईपीएस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।

सस्पेंड किए गए अधिकारियों में Vineet Goyal, Indira Mukhopadhyay और Abhishek Gupta शामिल हैं। सरकार ने साफ किया है कि इन तीनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आरजी कर कांड में किसी भी तरह की लापरवाही या जिम्मेदारी से बचने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि न्याय सुनिश्चित हो सके। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि आरजी कर कांड की फाइल दोबारा खोली जाएगी।

इस फैसले को मामले में जवाबदेही तय करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

गौरतलब है कि अगस्त 2024 में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक युवा महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया था। उस समय विनीत गोयल कोलकाता पुलिस के कमिश्नर थे और इस घटना के बाद उनके इस्तीफे की मांग तेज हो गई थी। बाद में उन्हें पद से हटाकर एसटीएफ में भेजा गया था।

वहीं अभिषेक गुप्ता उस समय कोलकाता पुलिस के डीसी (नॉर्थ) थे और जांच में लापरवाही के आरोपों के बाद उन्हें भी हटा दिया गया था। इंदिरा मुखोपाध्याय उस दौरान डीसी (सेंट्रल) के पद पर तैनात थीं और पूरे मामले में पुलिस की ओर से कई बार सामने आई थीं।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in