हावड़ा : पैर बंधे युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

मध्य हावड़ा में सनसनी, तालाब में दिखा स्थानीयों को शव
Bound Body of Unknown Youth Recovered From Pond in Howrah
सांकेतिक फोटो
Published on: 

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : मध्य हावड़ा के नेताजी सुभाष रोड स्थित एक तालाब से मंगलवार दोपहर एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तालाब में एक युवक का शव तैरते देखा, जिसके पैर बंधे हुए थे। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शिवपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस को हत्या का संदेह: पहचान की कोशिश जारी

मृतक की उम्र और पहचान की तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों के गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि मृतक की शिनाख्त की जा सके। पैर बंधे होने के आधार पर पुलिस को प्रारंभिक जांच में आशंका है कि युवक की हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को तालाब में फेंका गया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in