बाल विवाह पर बड़ा एक्शन: डेढ़ साल पुरानी शादी के मामले में पति, सास और ससुर गिरफ्तार

Minor Marriage Case Bongaon: Husband In Laws Arrested
सांकेतिक फोटो REP
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बनगांव : पश्चिम बंगाल में 18 साल से कम उम्र की लड़कियों के बाल विवाह को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है। यदि किसी ने दो साल पहले भी किसी नाबालिग से शादी की है, तो अब उसका बचना नामुमकिन है। उत्तर 24 परगना के बनगांव इलाके में पुलिस ने इसी सिलसिले में बड़ी कार्रवाई की है।

डेढ़ साल पहले हुई थी नाबालिग की शादी

मामला पेट्रापोल थाना क्षेत्र के खोलिदपुर इलाके का है। यहां के निवासी 27 वर्षीय विक्रम बिस्वास ने करीब डेढ़ साल पहले 16 साल की एक नाबालिग से शादी की थी। चाइल्ड हेल्पलाइन की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और पति विक्रम बिस्वास, ससुर विष्णु बिस्वास और सास नीलिमा बिस्वास को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को बनगांव सब-डिविजनल कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

ससुराल पक्ष की सफाई और कड़ा कानून

गिरफ्तार सास ने दावा किया है कि उन्होंने जानबूझकर शादी नहीं कराई थी, बल्कि लड़की आत्महत्या का प्रयास करने के बाद खुद उनके घर आई थी और आश्रय मांगा था। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि बाल विवाह किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 18 वर्ष से कम उम्र में शादी कराने वालों के खिलाफ पोक्सो (POCSO) और संबंधित धाराओं में सीधे जेल भेजने की सख्त कार्रवाई की जा रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in