घर से 6 ताजा बम बरामद, प्रत्याशी ने बताया बड़ी साजिश !

Bombs Found at ISF Leader’s House in Minakhan
सांकेतिक फोटो REP
Published on

नि​धि, सन्मार्ग संवाददाता

बशीरहाट : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के करीब आते ही राज्य में हिंसा और विस्फोटक बरामदगी की घटनाओं ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। ताजा मामला उत्तर 24 परगना के मিনাखां विधानसभा क्षेत्र का है, जहां एक आईएसएफ (ISF) नेता के घर से पुलिस ने छह शक्तिशाली ताजा बम बरामद किए हैं। इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव व्याप्त है।

खुफिया जानकारी पर पुलिस की छापेमारी, बम डिस्पोजल स्क्वाड ने किया निष्क्रिय

मंगलवार को मিনাखां थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुमरजोल अंचल के आईएसएफ नेता अबू सलाम हलदार के घर में विस्फोटक छिपाकर रखे गए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जब छापेमारी की, तो वहां से छह जिंदा बम मिले। घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत केंद्रीय बल और बम डिस्पोजल स्क्वाड को बुलाया गया। सुरक्षा घेरे में बमों को विद्याधरी नदी के किनारे एक सुनसान स्थान पर ले जाया गया, जहां उन्हें सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया।

ISF उम्मीदवार का आरोप: "पार्टी को बदनाम करने की राजनीतिक साजिश"

चुनाव के ठीक पहले एक राजनीतिक नेता के घर से बम मिलने पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, मিনাखां विधानसभा से आईएसएफ प्रत्याशी प्रतीक मंडल ने इस पूरी घटना में साजिश की गंध आने की बात कही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले उनकी पार्टी की छवि खराब करने और कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने के लिए यह एक सुनप्रियोजित राजनीतिक षड्यंत्र है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि ये बम किस उद्देश्य से जमा किए गए थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in