विदेश से दिल्ली आ रहे विमान को बम की धमकी

इंडिगो की एक उड़ान में बम होने की धमकी मिलने के बाद विमान को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भेज दिया गया।
विदेश से दिल्ली आ रहे विमान को बम की धमकी
Published on: 

अहमदाबादः कुवैत से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक उड़ान में बम होने की धमकी मिलने के बाद विमान को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भेज दिया गया। हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

एक हवाई अड्डा अधिकारी ने बताया कि विमान सुबह करीब छह बजकर 40 मिनट पर सुरक्षित उतरा। विमान में 180 यात्री सवार थे। हवाई अड्डा प्राधिकारियों के अनुसार विमान में एक यात्री को हाथ लिखा एक नोट मिला था जिसमें दावा किया गया था कि विमान के अंदर बम है जिसके बाद एहतियात के तौर पर उसे अहमदाबाद भेज दिया गया।

खतरे की सूचना मिलते ही पायलट ने वायु यातायात नियंत्रण को सतर्क कर दिया और विमान को अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया गया।

विमान के सुरक्षित उतरने के बाद सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया। सुरक्षा कर्मियों और हवाई अड्डा कर्मियों ने इसके बाद विमान की गहनता से जांच की। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। अंतिम अनुमति मिलने के बाद ही विमान उड़ान भरेगा।’’

गौरतलब है कि हाल के दिनों राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विमानों को कई बार बम की धमकियां मिल चुकी हैं। लेकिन कभी कुछ मिला नहीं। बम की इन धमकियों से जरूर यात्रियों को काफी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। विमानन कंपनियों को भी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ता है। सरकार इसे रोकने के लिए क्या ठोक कार्रवाई कर रही है, फिलहाल यह किसी को नहीं पता।

विदेश से दिल्ली आ रहे विमान को बम की धमकी
आतंकियों की तलाशः किश्तवाड़ के जंगलों को छान रहे सुरक्षा बल के जवान
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in