मंडी में बम की धमकी, उपायुक्त कार्यालय खाली कराया गया

पुलिस कर रही है जांच
मंडी में बम की धमकी, उपायुक्त कार्यालय खाली कराया गया
Published on: 

मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बुधवार की सुबह उपायुक्त (डीसी) कार्यालय और उससे सटे अदालत के परिसर को वहां बम रखे होने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद खाली करा दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने उपायुक्त कार्यालय और जिला अदालत परिसर को खाली कराया और उन्हें सील कर दिया।

क्या कहना है पुलिस का ?

मंडी पुलिस ने कहा,‘धमकी के बाद परिसर को एहतियातन खाली कराया गया है। मानक संचालन प्रक्रिया के तहत सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। परिसर की जांच पूरी होने तथा सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद अदालत कामकाज शुरू करेगी।’

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News