नैहाटी में तृणमूल कार्यालय के सामने से बम बरामद, साजिश की आशंका !

Bomb recovered from in front of Trinamool office in Naihati, conspiracy suspected!
नैहाटी में मिला बम
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

नैहाटी: उत्तर 24 परगना के नैहाटी इलाके में गुरुवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब आर.बी.सी. रोड पर स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालय के ठीक सामने से पांच ताजा और शक्तिशाली बम बरामद किए गए। एक हार्डवेयर दुकान के पास लावारिस पड़े इन बमों को देख इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

वार्ड पार्षद ने दी पुलिस को सूचना

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पार्षद नीलांजन चक्रवर्ती मौके पर पहुंचे और तुरंत नैहाटी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इलाके को घेर लिया और बमों को सुरक्षित रूप से अपने कब्जे में ले लिया। पार्षद नीलांजन चक्रवर्ती ने बताया, "नल के पास रखे एक परित्यक्त गमले में करीब 5-6 ताजा बम रखे हुए थे। अगर कोई अनहोनी होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।"

चुनावी रंजिश और अशांति की साजिश?

पार्षद का मानना है कि आगामी चुनाव (छब्बीस की विधानसभा) से पहले इलाके में डर का माहौल बनाने और शांति भंग करने के उद्देश्य से किसी ने जानबूझकर बम यहाँ रखे थे। आर.बी.सी. रोड जैसे व्यस्त इलाके और पार्टी ऑफिस के इतने करीब बम मिलना किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है। नैहाटी थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि दोषियों का पता लगाया जा सके। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in