फिलीपीन में 350 से अधिक यात्रियों को ले जा रही नौका डूबी

दक्षिणी फिलीपीन में 350 से अधिक लोगों को लेकर जा रही एक नौका आधी रात के बाद डूब गयी जिसके बाद बचावकर्मियों ने कम से कम 316 यात्रियों को बचाया तथा 15 शव बरामद किए हैं।
फिलीपीन में 350 से अधिक यात्रियों को ले जा रही नौका डूबी
Published on

मनीलाः दक्षिणी फिलीपीन में 350 से अधिक लोगों को लेकर जा रही एक नौका आधी रात के बाद डूब गयी जिसके बाद बचावकर्मियों ने कम से कम 316 यात्रियों को बचाया तथा 15 शव बरामद किए हैं।

तटरक्षक बल के अधिकारियों ने बताया कि अंतर-द्वीपीय मालवाहक और यात्री नौका एम/वी त्रिशा केरस्टिन-3 जाम्बोआंगा बंदरगाह शहर से सुलु प्रांत के दक्षिणी जोलो द्वीप की ओर जा रही थी। नौका में 332 यात्री और चालक दल के 27 सदस्य सवार थे तभी तकनीकी खराबी आने के बाद नौका डूब गयी।

बचाए गए यात्रियों में से एक मोहम्मद खान ने बताया कि नौका अचानक एक तरफ झुक गई और उसमें पानी भर गया, जिससे लोग अंधेरे में समुद्र में गिर पड़े। नौका में खान और उनकी पत्नी भी शामिल थीं जो अपने छह महीने के बच्चे को गोद में लिए हुए थीं। उन्हें और उनकी पत्नी को बचा लिया गया, लेकिन उनका बच्चा डूब गया।

फिलीपीन में 350 से अधिक यात्रियों को ले जा रही नौका डूबी
आदिल हुसैन शाह को सम्मान, पहलगाम हमले में दी थी जान

तटरक्षक बल के कमांडर रोमेल दुआ ने बताया कि तटरक्षक बल और नौसेना के जहाज, एक निगरानी विमान, वायु सेना का एक ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और मछली पकड़ने वाली नौकाओं का बेड़ा बासिलान के तट पर खोज और बचाव अभियान चला रहे थे। जहां नौका डूबी, उसके पास स्थित द्वीपीय प्रांत बासिलान के गवर्नर मुजीव हातामन ने बताया कि यात्रियों और दो शवों को प्रांतीय राजधानी इसाबेला लाया गया है।

तटरक्षक बल ने बताया कि 316 यात्रियों को बचा लिया गया और कम से कम 15 शव बरामद किए गए हैं। दुआ ने बताया कि अभी नौका डूबने की वजह पता नहीं चली है और घटना की जांच की जाएगी।

फिलीपीन द्वीपसमूह में समुद्री दुर्घटनाएं आम हैं, जिनका कारण अक्सर भीषण तूफान, नौकाओं का खराब रखरखाव, अत्यधिक भीड़ और सुरक्षा नियमों के क्रियान्वयन में शिथिलता को माना जाता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in