रिमोट से फायरिंग और ड्रोन लॉन्चिंग करेंगे नये बख्तरबंद वाहन

बख्तरबंद गाड़ियां BMP-2 : जंग के मैदान में जवानों को सुरक्षा पर फोकस
BMP-2-armoured-combat-vehicle
नया बख्तरबंद वाहन BMP-2
Published on: 

नयी दिल्ली : भारत की सेना ने केवल अपनी क्षमता में इजाफा करने के साथ साथ आधुनिक तकनीक अपनाने पर जोर दे रही है। इसी के मद्देनजर वह कुछ BMP-2 लड़ाकू वाहनों को और आधुनिक बनाने में जुटी है। BMP-2 लड़ाकू व्हीकल को रिमोट से नियंत्रित होने वाले ऑटोनॉमस फाइटर प्लेटफॉर्म में बदला जा रहा है। इससे सेना को युद्ध के मैदान में अपने जवानों की जान खतरे में डालना नहीं पड़ेगा। विशेष और अत्यधिक जोखिम वाले मिशन पर दुश्मन के इलाके में बिना क्रू वाला BMP-2 एंट्री करेगा। इन बख्तरबंद गाड़ियों में रिमोट से फायरिंग और ड्रोन लॉन्चिंग की सुविधा होगी।

बिना क्रू वाले BMP-2 में रिमोट से होगी फायरिंग

सेना अपने बख्तरबंद लड़ाकू व्हीकल BMP-2 में जरूरी बदलाव के लिए शैक्षणिक संस्थानों से संपर्क में है। इसका उद्देश्य ऐसी तकनीक विकसित करना है, जिससे सुरक्षित डेटा लिंक के जरिये दूर से ही BMP-2 को चलाया जा सके। इसमें हथियार दागने, सेंसर और निगरानी उपकरणों जैसे पेलोड को संचालित किया जा सके। BMP-2 को स्वायत्त लड़ाकू वाहनों में बदलने का यह कदम, T-72 मुख्य युद्धक टैंक के पुराने संस्करणों के लिए चलाए जा रहे एक ऐसे ही प्रोजेक्ट के बाद उठाया गया है।

क्या है BMP-2?

भारतीय सेना के बख्तरबंद बेड़े की ताकत बढ़ाने में BMP-2 का रोल बेहद अहम है। BMP-2 एक ट्रैक वाला (चेन पर चलने वाला) यान है। इसमें आठ पैदल सैनिकों को युद्ध के मैदान तक ले जा सकते हैं। इनमें CBRN (रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु) टोही वाहन, बख्तरबंद एम्बुलेंस, एंटी-टैंक मिसाइल लॉन्चर और निगरानी प्लेटफॉर्म शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, BMP-2 में खास आधुनिक क्षमताएं विकसित की जा रहीं। इसे हमलों में सबसे आगे रहने, ड्रोन लॉन्च या दूर से ही (रिमोट के जरिए) कार्रवाई की क्षमता होगी।

BMP-2 पर फोकस की वजह

BMP-2 को स्वायत्त लड़ाकू वाहनों में बदलने का यह कदम, T-72 मुख्य युद्धक टैंक के पुराने संस्करणों के लिए चलाये जा रहे एक ऐसे ही प्रोजेक्ट के बाद उठाया गया है। इसका मकसद इन टैंकों की उपयोगिता को 2030 में उनके रिटायरमेंट के बाद भी इस्तेमाल में बनाये रखना है। साथ ही, इससे सेना की उस क्षमता को भी बढ़ाया जा सकेगा, जिससे वह तकनीक-प्रधान और तेजी से बदलते माहौल में अत्यधिक जोखिम वाले मिशनों को अंजाम दे सकें।

DRDO की मदद से विकसित किया जा रहा अल्ट्रा मॉडर्न BMP-2

सेना, DRDO और उद्योग जगत के साथ मिलकर BMP-2 की जगह लेने के लिए नये बख्तरबंद लड़ाकू वाहन विकसित कर रही है। BMP-2 लगभग चार दशकों से सेवा में है। इसके लिए ट्रैक वाले और पहियों वाले, दोनों तरह के वाहनों के प्रोटोटाइप तैयार कर लिये गये हैं। BMP-2 को मुख्य रूप से मैदानी और रेगिस्तानी इलाकों में संचालन के लिए बनाया गया था, लेकिन चीन के साथ ‘वास्तविक नियंत्रण रेखा’ (LAC) के पास ऊंचाई वाले इलाकों में भी BMP को तैनात किया गया है। वक्त बदलने के साथ BMP बेड़े की परिचालन क्षमता को बढ़ाने के लिए इसमें कई आधुनिकीकरण और अपग्रेडेशन किये जा रहे हैं। इनमें ड्राइवर और गनर के लिए ‘नाइट साइट्स’, कमांडर के लिए ‘पैनोरमिक साइट’, ऑटोमैटिक टारगेट ट्रैकर के साथ ‘फायर कंट्रोल सिस्टम’ और ‘काउंटर-ड्रोन’ उपकरण शामिल हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News