ईआरओ/एईआरओ को दोष देना अपमानजनक : WBCSEOA

चुनाव आयोग के एक पोस्ट पर WBCSEOA ने जतायी आपत्ति
ईआरओ/एईआरओ को दोष देना अपमानजनक : WBCSEOA
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : सोशल मीडिया पर सीईओ पश्चिम बंगाल द्वारा जारी एक कथित पोस्ट को लेकर WBCSEOA ने आप​त्ति जतायी है। यह डब्ल्यूबीसीएस के असोसिएशन की तरफ से यह आपत्ति पोस्ट की गयी है। आरोप है कि wbcseoa द्वारा पोस्ट में यह दावा किया गया है कि “Under Adjudication” के रूप में चिह्नित नामों के लिए कथित ईआरओ/एईआरओ को जिम्मेदार ठहराया गया है। उनका कहना है कि हाल ही में प्रकाशित निर्वाचक नामावली में जिन नामों को शामिल नहीं किया जा सका, उसके लिए ईआरओ/एईआरओ को जिम्मेदार ठहराना तथ्यात्मक रूप से गलत है। वे पूरे समयावधि में लगातार सुनवाई करते रहे, आवश्यक दस्तावेज अपलोड किए तथा प्रत्येक मामले में कारणयुक्त आदेश जारी किए। चुनावी प्रक्रिया में दिन-रात काम करने वाले ईआरओ/एईआरओ को दोष देने का यह कृत्य न केवल अपमानजनक है बल्कि उनके मनोबल पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in