मनमानी से चलाया जा है बैरकपुर कैंटोन्मेंट बोर्ड : पार्थ

bkp
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

बैरकपुर : बैरकपुर कैंटोन्मेंट बोर्ड का चुनाव लंबे समय से स्थगित है, जिसके कारण आम लोगों को नागरिक सेवाओं से वंचित होना पड़ रहा है। ऐसा ही आरोप बैरकपुर के सांसद पार्थ भौमिक ने लगाया है। वे मंगलवार को नोआपाड़ा शहर- 2 तृणमूल कांग्रेस समितियों द्वारा बैरकपुर कैंटोन्मेंट कार्यालय घेराव व डेपुटेशन कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस डेपुटेशन कार्यक्रम के तहत तृणमूल नेताओं व कर्मियों ने बोर्ड कार्यालय में एक ज्ञापन भी सौंपा। मौके पर सांसद ने कहा कि भारत की इस प्राचीन छावनी क्षेत्र में 35 हजार से अधिक नागरिक रहते हैं। उन्हें नागरिक सेवाओं से वंचित किया जा रहा है। यहां नागरिकों को साफ-सफाई, सड़क, लाइट की बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं।जरूरी है कि यहां बोर्ड का चुनाव जल्द से जल्द संपन्न हो। इस अभियान में बैरकपुर के सांसद पार्थ भौमिक के साथ ही बैरकपुर कैंट बोर्ड के निवर्तमान उपाध्यक्ष काशीनाथ साहा, उत्तर बैरकपुर नगरपालिका के चेयरमैन मलय घोष, पार्षद रवींद्रनाथ भट्टाचार्य, नोआपाड़ा शहर-2 तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष और उत्तर बैरकपुर नगरपालिका के सीआईसी संजीव सिंह, नोआपाड़ा शहर-1 तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष व सीआईसी प्रदीप बोस, बैरकपुर कैंट बोर्ड के निवर्तमान सदस्य शामिल थे।


Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in