भाजपा की चौथी सूची जारी, 13 उम्मीदवारों के नाम घोषित

दूसरी सूची में घोषित एक उम्मीदवार भी बदला गया
भाजपा की चौथी सूची जारी, 13 उम्मीदवारों के नाम घोषित
Published on

चौरंगी से संतोष कुमार पाठक व बागदा से मंत्री की पत्नी काे टिकट

6 सीटों पर फैसला बाकी

प्रीति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी। इस सूची में 13 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं, जबकि अब भी 6 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा होना बाकी है। भाजपा ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित बागदा सीट से मतुआ समुदाय को साधने की कोशिश में सांसद एवं केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर की पत्नी सोमा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। उत्तर 24 परगना जिले की इस सीट पर मतुआ समुदाय का खासा प्रभाव माना जाता है, ऐसे में यह फैसला पार्टी की सामाजिक समीकरणों को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। वहीं, कोलकाता की चौरंगी सीट से भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर हाल ही में पार्टी में शामिल हुए पांच बार के पार्षद संतोष पाठक को मैदान में उतारा है। इस कदम को शहरी क्षेत्रों में पार्टी की पकड़ मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। अन्य घोषित उम्मीदवारों में सिताई से आशुतोष बर्मा, नाटाबाड़ी से गिरिजा शंकर रॉय, मगराहाट पूर्व से उत्तम कुमार बनिक, फालता से देबांग्शु पांडा, सोनारपुर उत्तर से देवाशीष धर, हावड़ा दक्षिण से श्यामल हाती, पंचला से रंजन कुमार पॉल, चंडीपुर से पीयूष कांति दास, गढ़बेता से प्रदीप लोढ़ा, मेमारी से मानव गुहा और बाराबनी से अरिजीत रॉय शामिल हैं। इसके अलावा, भाजपा ने मयनागुड़ी सीट पर उम्मीदवार में बदलाव करते हुए दालिम रॉय को नया प्रत्याशी घोषित किया है।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in