भाजपा का विकास सत्ता नहीं, विचारधारा में निहित : योगी

स्थापना दिवस पर गोरखनाथ मंदिर में ध्वजारोहण, कार्यकर्ताओं को दी बधाई
भाजपा का विकास सत्ता नहीं, विचारधारा में निहित : योगी
Published on

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के स्थापना दिवस पर गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिंदू सेवाश्रम भवन में पार्टी का ध्वज फहराया और कहा कि भाजपा की विकास यात्रा सत्ता में नहीं, बल्कि विचारधारा में निहित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए योगी आदित्यनाथ ने भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बताया और कहा कि यह केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि एक जीवंत वैचारिक परंपरा है, जो सेवा, मूल्यों और समर्पण की भावना से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से प्रेरित यह राष्ट्रवादी परिवार 145 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को सशक्त बना रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण, निरंतरता और निस्वार्थ सेवा ने ‘विकसित भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को गति दी है। राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में योगदान देने वाले सभी लोगों को उन्होंने बधाई दी।

इस अवसर पर सांसद रवि किशन, मेयर मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह और प्रदीप शुक्ला सहित कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in