अनुशासनहीनता पर भाजपा सख्त

सुनील बंसल ने कुछ नेताओं को निर्देश न मानने पर दी चेतावनी, कोई भी व्यक्ति संगठन से ऊपर नहीं है
अनुशासनहीनता पर भाजपा सख्त
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पश्चिम बंगाल के केंद्रीय पर्यवेक्षक सुनील बंसल ने शुक्रवार को पार्टी के साल्ट लेक स्थित कार्यालय में हुई एक बंद कमरे की संगठनात्मक बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को आगाह किया कि संगठनात्मक निर्देशों के उल्लंघन पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, भले ही पार्टी या सरकार में उनका पद कुछ भी हो। इस बात पर जोर देते हुए कि कोई भी व्यक्ति संगठन से ऊपर नहीं है, बंसल ने नेताओं से कहा कि वे ऐसा कोई आचरण न करें जिससे पार्टी उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने के लिए मजबूर हो। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उन्होंने बैठक में मौजूद नेताओं से कहा, ‘‘इस तरह से व्यवहार न करें कि पार्टी के पास आपके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के अलावा कोई विकल्प न बचे।’’ इस बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य, जिला अध्यक्ष, संभागीय प्रभारी और अन्य संगठनात्मक पदाधिकारी शामिल हुए।

शुक्रवार को पार्टी के साल्टलेक स्थित कार्यालय में हुई अहम बैठक
शुक्रवार को पार्टी के साल्टलेक स्थित कार्यालय में हुई अहम बैठक

बंसल ने निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा संगठनात्मक बैठकों को नजरअंदाज करने के मामलों पर भी नाराजगी व्यक्त की, जिसमें कथित तौर पर कुछ विधायक व्यक्तिगत रूप से शामिल होने के बजाय अपने प्रतिनिधियों को भेज रहे थे। सूत्रों ने बताया कि इस प्रथा पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जो विधायक संगठनात्मक बैठकों में शामिल नहीं हो सकते, उन्हें अपनी उपस्थिति की जगह प्रतिनिधियों को नहीं भेजना चाहिए। उन्होंने कथित तौर पर बैठक में कहा, ‘‘संगठनात्मक फैसलों को दरकिनार नहीं किया जा सकता। यदि कोई विधायक बैठक में शामिल नहीं हो सकता है, तो उसके स्थान पर किसी प्रतिनिधि को भेजने की कोई आवश्यकता नहीं है।’’

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News