

संविधान (131वां संशोधन) विधेयक लोकसभा में पास न होने के बाद Rahul Gandhi के घर के बाहर BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
इस प्रदर्शन का नेतृत्व Hema Malini और Bansuri Swaraj ने किया। बड़ी संख्या में जुटे समर्थकों ने विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की और महिला आरक्षण बिल को रोकने का आरोप लगाया।
दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta भी इस प्रदर्शन में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं इस “अपमान” को बर्दाश्त नहीं करेंगी।
वहीं, Nirmala Sitharaman ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इस फैसले से महिलाओं के प्रतिनिधित्व का बड़ा मौका खो गया।
गौरतलब है कि इस बिल में लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का प्रस्ताव था, लेकिन यह जरूरी दो-तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर सका।