

हुगली : हुगली संगठनात्मक जिला भाजपा ने एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर हुगली लोकसभा क्षेत्र की छह विधानसभा केंद्र-पांडुआ, बालागढ़, चंदननगर, सिंगूर, धनियाखली और सप्तग्राम में सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ कई आरोप लगाए। बीजेपी के मुताबिक, पिछले पांच सालों में आम लोगों को विकास से वंचित रखा गया,कई वादे अधूरे हैं। विकास के नाम पर अनियमितताएं बरतने के आरोप लगाया हुए इस सन्दर्भ में एक विस्तृत 'चार्जशीट' प्रकाशित है। दावा किया गया है कि इन सभी विधानसभा क्षेत्रों में पिछले पांच साल से ही नहीं, बल्कि पिछले पंद्रह साल से भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलता कायम है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुगली सांगठनिक जिला भाजपा अध्यक्ष गौतम चट्टोपाध्याय, बिमान घोष और जिले के कई भाजपा नेता उपस्थित थे। बीजेपी नेतृत्व ने कहा कि आने वाले दिनों में इस आरोप पत्र को आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा और सत्ता पक्ष से जवाबदेही की मांग की जाएगी।