BJP नेता ने झारखंड को कह दिया 'इस्लामिक राज्य', बयान के बाद मचा हल्ला

झारखंड को 'इस्लामिक राज्य' बताने पर सियासत गरमाई
BJP नेता ने झारखंड को कह दिया 'इस्लामिक राज्य', बयान के बाद मचा हल्ला
Published on

कोलकाता-  झारखंड को 'इस्लामिक राज्य' बताए जाने के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर राज्य में सियासत गरमा गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने निशिकांत दुबे के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें भारत के बजाय कैलिफोर्निया का सांसद बनने की नसीहत दे डाली।

कांग्रेस नेता ने क्या कहा ?

अंसारी ने कहा कि निशिकांत दुबे बहुत बड़े विद्वान आदमी हैं तो उन्हें भारत नहीं बल्कि कैलिफोर्निया का सांसद बनना चाहिए। दरअसल, गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर साझा किये गये पोस्ट में उर्दू स्कूलों में रविवार के बदले शुक्रवार को छुट्टी दिए जाने और रमजान पर मुस्लिम कर्मचारियों को विशेष छूट देने के सरकार के कथित आदेशों का हवाला देते हुए कहा कि झारखंड अब 'इस्लामिक राज्य' है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक सीपी सिंह ने निशिकांत दुबे के बयान का समर्थन किया है।

उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि चूंकि एक समुदाय के लोग उन्हें बहुत प्यारे हैं, इसलिए उनके लिए कुछ भी कर सकते हैं। वोट के लिए इतना नीचे नहीं गिरना चाहिए। इन्हें चिढ़ सिर्फ सनातन धर्म से है।

सीपी सिंह ने किया पलटवार

सिंह ने अंसारी के दुबे को कैलिफोर्निया का सांसद बनने की नसीहत देने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, तब तो इरफान अंसारी को पाकिस्तान का विधायक बनना चाहिए, लेकिन, पाकिस्तान में भी इनका विधायक बनना संभव नहीं है

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in