भाजपा को विपक्ष नहीं, उसके अपने विधायक कर रहे बेनकाब : तृणमूल

विष्णु प्रसाद शर्मा के बयान पर तृणमूल ने भाजपा पर कसा तंज
भाजपा को विपक्ष नहीं, उसके अपने विधायक कर रहे बेनकाब : तृणमूल
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : कर्सियांग से भाजपा के विधायक विष्णु प्रसाद शर्मा के एक बयान को लेकर तृणमूल ने भाजपा को घेरा है। शनिवार को भाजपा विधायक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि अब भाजपा से चुनाव लड़कर अब विधायक के रूप में विधानसभा नहीं आना चाहता हूं। जब मैं भाजपा में गया चिट्ठी देकर नहीं गया और अभी भी नहीं दिया है। पार्टी के पास मेरे प्रश्नों का कोई जवाब नहीं। जिस तरह जाति धर्म को लेकर कुछ लोग टिप्पणी विधानसभा में किये हैं मैं बहुत ही दुखी हूं। विष्णु प्रसाद शर्मा के इस बयान पर राजनीति तेज हो गयी। तृणमूल ने रविवार काे इसे लेकर भाजपा पर निशाना साधा। तृणमूल ने सोशल साइट पर लिखा कि भाजपा चुनाव से पहले ही बिखर रही है और इस बार विपक्ष उन्हें बेनकाब नहीं कर रहा, बल्कि उनका अपना घर ही अंदर से ढह रहा है। कर्सियांग से विधायक विष्णु प्रसाद शर्मा ने भाजपा की सांप्रदायिक जहर से भरी राजनीति और जनता से किए गए वादों को पूरा करने में उसकी पूर्ण विफलता से तंग आकर खुले तौर पर पार्टी छोड़ने का संकेत दे दिया है। तृणमूल ने कहा कि जब आपके अपने विधायक ही आपकी विचारधारा या आपकी अक्षमता को सहन नहीं कर पा रहे हैं, तो फैसला पहले ही लिखा जा चुका है। यही है “पलटानो दोरकार” पार्टी का असली चेहरा, जो विश्वासघात, अवसरवादिता और टूटे भरोसे का अड्डा है। जो पार्टी अपने ही नेताओं को एकजुट नहीं रख सकती, उसे जनता का जनादेश मांगने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्हें क्या लगता है कि वे बंगाल के लोगों का विश्वास जीतने के लायक हैं ?

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in