पश्चिम बंगाल में भाजपा तीन चुनाव हारी, अब चौथी हार की बारी: अभिषेक बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी पर कई आरोप लगाते हुए निशाना साधा।
पश्चिम बंगाल में भाजपा तीन चुनाव हारी, अब चौथी हार की बारी: अभिषेक बनर्जी
Published on: 

नई दिल्लीः तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे पश्चिम बंगाल में लगातार तीन चुनावों में हार का मुंह देखना पड़ा और अब चौथी हार भी करीब है। उन्होंने सदन में केंद्रीय बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए यह आरोप भी लगाया कि इस सरकार में जन्म से लेकर अंतिम संस्कार तक, हर चीज पर कर लगाया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर से लोकसभा सदस्य बनर्जी ने कहा कि बजट में पश्चिम बंगाल का नाम भी नहीं लिया गया। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव, 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव का हवाला देते हुए कहा, ‘‘भाजपा को तीन चुनावों में निर्णायक हार का सामना करना पड़ा और अब चौथी हार भी करीब है।’’

उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘हम एक ऐसे भारत में रह रहे हैं जहां किसी को बांग्ला बोलने से बांग्लादेशी और मछली खाने से मुगल घोषित किया जाता है।’’ तृणमूल नेता ने कहा कि यह संघवाद की सरकार नहीं है, बल्कि यह संदेश दिया जा रहा है कि ‘‘हमारे हिसाब से चलो, अन्यथा ठीक कर दिए जाओगे।’’

पश्चिम बंगाल में भाजपा तीन चुनाव हारी, अब चौथी हार की बारी: अभिषेक बनर्जी
क्यों नहीं हुआ आजतक लोकसभा अध्यक्ष को पद से हटाने का प्रयास सफल?

एसआईआर के कारण 150 लोगों की मौत

बनर्जी ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का उल्लेख करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में इस कवायद के दौरान 150 लोगों की मौत हो चुकी है और एक करोड़ लोगों को चुनावी रूप से संदेह के दायरे में खड़ा कर दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि समाज में नफरत फैलाने के मामलों में सरकार के स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।

बनर्जी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री कहते हैं कि न खाऊंगा न खाने दूंगा। लेकिन भाजपा में शामिल हुए विपक्ष के नेताओं को वॉशिंग मशीन में पाक-साफ कर दिया गया।’’

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in