बंगाल में ‘सिंडिकेट राज’ खत्म करेगी भाजपा सरकार: अमित शाह

ओंडा रैली में महिलाओं की सुरक्षा, आलू किसानों को बेहतर दाम और घुसपैठ रोकने का वादा
बंगाल में ‘सिंडिकेट राज’ खत्म करेगी भाजपा सरकार: अमित शाह
Manvender Vashist Lav
Published on

ओंडा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा सत्ता में आने पर पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के ‘सिंडिकेट राज’ को खत्म करेगी और महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा।

बांकुड़ा जिले के ओंडा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने आलू किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने का भरोसा दिया और कहा कि उनकी फसल को देशभर में भेजने की व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर राज्य में घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा और कानून व्यवस्था मजबूत की जाएगी। शाह ने कहा कि भारत कोई ‘धर्मशाला’ नहीं है और देश के लिए खतरा बने घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in