डोमजूड़ में हमले के बाद हंगामा !

भाजपा बूथ अध्यक्ष को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Domjur BJP Booth President Arrested After Attack in Howrah
सांकेतिक
Published on: 

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा के डोमजूड़ थाना अंतर्गत सलप पंचाननतला इलाके में रात के अंधेरे में हुई हिंसा को लेकर तनाव व्याप्त हो गया। आरोप है कि तृणमूल आश्रित असामाजिक तत्वों ने भाजपा के बूथ अध्यक्ष दूधकुमार गुछाइत के साथ मारपीट की। इसके अलावा, डोमजूड़-1 मंडल के पार्टी महासचिव शशधर खेलो के आवास पर भी हमला कर तोड़फोड़ की गई। भाजपा नेताओं का कहना है कि उपद्रवियों ने केवल पार्टी कार्यकर्ताओं को ही निशाना नहीं बनाया, बल्कि आम लोगों के मकानों में भी तोड़फोड़ की।

तृणमूल आश्रित असामाजिक तत्वों पर है आरोप

आरोप है कि घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराने जब पीड़ित बूथ अध्यक्ष दूधकुमार गुछाइत डोमजूड़ थाने पहुंचे, तो पुलिस ने उल्टे उन्हें ही गिरफ्तार कर लिया। इस खबर के फैलते ही स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक आक्रोशित हो उठे और रविवार को थाने के सामने एकत्र होकर उग्र प्रदर्शन करने लगे। श्रीरामपुर सांगठनिक जिला भाजपा के उपाध्यक्ष गोविंद हाजरा ने आरोप लगाया कि डोमजूड़ थाना अब भी तृणमूल कांग्रेस के इशारे पर काम कर रहा है। उन्होंने गिरफ्तार बूथ अध्यक्ष की अविलंब रिहाई तथा असली दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए क्षेत्र में गश्त बढ़ाकरमा मले की छानबीन शुरू कर दी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in