KMC-HMC चुनाव 2026 : BJP ने नियुक्त किए प्रभारी, कन्वेनर और को-कन्वेनर

KMC-HMC चुनाव 2026 : BJP ने नियुक्त किए प्रभारी, कन्वेनर और को-कन्वेनर
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : इसी साल के अंत तक केएमसी और एचएमसी का चुनाव होने की प्रबल संभावना है। आगामी 2026 के नगर निगम चुनावों को देखते हुए, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने संबंधित नगर निगमों KMC और HMC के लिए इंचार्ज, कन्वेनर और को- कन्वेनर के नामों की घोषणा की है। कोलकाता नगर निगम चुनाव के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजुमदार को इंचार्ज, वाइस प्रेसिडेंट अनिंद्य बनर्जी (राजू ) को- इन चार्ज, मंत्री तापस राय को कन्वेनर, विधायक रितेश तिवारी को को- कन्वेनर की अहम जिम्मेदारी मिली है। हावड़ा नगर निगम चुनाव के मद्देनजर राज्यसभा सांसद राहुल सिन्हा को इन चार्ज, बाली के विधायक संजय कुमार सिंह को कन्वेनर बनाया गया है। चुनाव की तैयारियों की जिम्मेदारी संभालने वाले सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गई है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in