भाजपा का आरोप : मतदाताओं को धमका रही है तृणमूल

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग को सौंपा ज्ञापन
भाजपा का आरोप : मतदाताओं को धमका रही है तृणमूल
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को निर्वाचन आयोग का रुख कर आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस राज्य विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को भाजपा को वोट देने से रोकने के लिए डरा-धमका रही हैं। इस संबंध में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन सौंपकर निर्वाचन आयोग से राज्य में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, पीयूष गोयल, सुकांत मजुमदार तथा भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी शामिल थे।

क्या कहा किरेन रिजिजू ने

रिजिजू ने कहा, ‘चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी बंगाल में मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित करने और चुनाव को हाईजैक करने के लिए अराजकता फैला रही हैं।’ उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी, उनके मंत्री और तृणमूल कार्यकर्ता विधानसभा चुनावों में भाजपा के पक्ष में मतदान करने से रोकने के लिए लोगों को डरा-धमका रहे हैं। रिजिजू ने कहा, ‘वहां मुख्यमंत्री खुद मतदाताओं को धमका रही हैं। हमने इस संबंध में निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की।’ उन्होंने बताया कि आयोग ने प्रतिनिधिमंडल को ‘सकारात्मक जवाब’ दिया और आश्वासन दिया कि बंगाल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in