नितिन नवीन के नेतृत्व में बीजेपी में युवा-संतुलित टीम की तैयारी, संसदीय बोर्ड से लेकर कैबिनेट तक बड़े बदलाव के संकेत

नितिन नवीन की अगुवाई में भाजपा संगठन में बड़े फेरबदल जल्द, संसदीय बोर्ड से लेकर नई युवा-संतुलित टीम के ऐलान तक तैयारियां तेज
BJP
भाजपा की नयी टीम जल्दफाइल फोटो
Published on

नई दिल्ली : असम-बंगाल में जिस तरह से भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की, उसके बाद केंद्र की सत्ताधारी पार्टी फुल एक्शन मोड पर दिख रही है। जल्द ही पार्टी संगठन में बड़े बदलाव नजर आ सकते हैं। नितिन नवीन के भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद से ही यह चर्चा चल रही थी कि जल्द ही पार्टी में अहम फेरबदल हो सकते हैं। अब ऐसी खबर आ रही कि इसी महीने 'नवीन' टीम कमान संभाल सकती है। भाजपा की संगठनात्मक टीमों में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। इसमें पार्टी की सर्वोच्च यूनिट 'संसदीय बोर्ड' भी शामिल है।

15 जून के बाद नई टीम का ऐलान संभव

पार्टी सूत्रों का कहना है कि 15 जून के बाद पदाधिकारियों की नई टीम का ऐलान किया जा सकता है। आमतौर पर नए अध्यक्ष के चुने जाने के बाद संगठनात्मक टीमों में फेरबदल किया जाता है। जनवरी में नितिन नवीन के कमान संभालने के बाद से ही संभावित बदलावों की चर्चा हो रही है। भाजपा एनडीए की एक बड़ी बैठक करने की योजना बना रही है।

संसदीय बोर्ड में भी बड़े बदलाव की तैयारी

एक सूत्र ने बताया कि करीब एक हफ्ते में नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की जाएगी। नितिन नवीन अभी 45 साल के हैं। वह सबसे युवा भाजपा अध्यक्ष बने हैं। यही नहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता भाजपा को ज्यादा समावेशी और युवा बनाने पर जोर दे रहे हैं। ऐसे में, नए पदाधिकारियों की टीम में युवा और अनुभवी लोगों का मेल देखने को मिल सकता है, जिसमें ओबीसी और दलित जैसे अहम राजनीतिक वर्गों पर भी ध्यान दिया जाएगा।

केंद्रीय कैबिनेट में भी फेरबदल की चर्चा

नितिन नवीन बड़े पैमाने पर राज्यों का दौरा कर रहे हैं, पार्टी इकाइयों से फीडबैक ले रहे। इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष अपनी प्राथमिकताएं तय कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस कवायद से भाजपा आलाकमान को बड़े बदलावों के दौरान फैसले लेने में मदद मिलेगी। संगठनात्मक बदलावों की उम्मीदों के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर मंत्रिपरिषद में फेरबदल की चर्चा भी तेज हो गई है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in