Bill Gates ने भारत दौरे पर की PM Modi से मुलाकात, जाने किस बात पर हुई चर्चा

बिल गेट्स और पीएम मोदी ने AI, स्वास्थ्य सेवा और कृषि पर की चर्चा
Bill Gates ने भारत दौरे पर की PM Modi से मुलाकात, जाने किस बात पर हुई चर्चा
Published on: 

कोलकाता - माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। ​इस दौरान बिल गेट्स ने प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकता की और बैठ कर कई विषयों पर चर्चा भी की। दोनों ने AI, स्वास्थ्य सेवा, कृषि और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के मुद्दो पर चर्चा की।

क्या कहा प्रधानमंत्री मोदी ने ?

दोनों की मुलाकात सोमवार 18 मार्च को ही हुई थी पर प्रधापमंत्री मोदी ने आज इसके बारे में एक्स पर पोस्ट किया। अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने बिल गेट्स के पोस्ट को रीपोस्ट किया औ लिखा कि," हमेशा की तरह, बिल गेट्स के साथ एक बेहतरीन बैठक हुई। हमने आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य बनाने की दिशा में तकनीक, इनोवेशन समेत विभिन्न मुद्दों पर बात की।"

गेट्स ने जे पी नड्ड से भी की मुलाकात

आपको बता दें कि आज यानी 19 मार्च बुधवार को बिल गेट्स ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा से भी मुलाकात की। मुलाकात के दौरान बिल गेट्स ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में भारत सरकार और ‘बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन’ के बीच सहयोग की समीक्षा भी की।

क्या कहा जे पी नड्डा ने ?

बिल गेट्स से मिलने के बाद नड्डा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए गेट्स फाउंडेशन की मदद से मातृ स्वास्थ्य, टीकाकरण और स्वच्छता जैसे क्षेत्रों में भारत द्वारा की गई प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि, ‘‘हम अपने सहयोग ज्ञापन को नवीनीकृत करने तथा सभी नागरिकों के लिए किफायती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।’’

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in