

पटना : केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (सीएसबीसी) ने शुक्रवार को घोषणा की कि बिहार पुलिस में 8 ‘ट्रांसजेंडरों’ समेत 21,391 कांस्टेबलों की भर्ती की गई है। इन कांस्टेबल में से 19,958 को बिहार पुलिस और 1,433 को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल में तैनात किया जाएगा। बताया गया कि कुल 21,391 नव नियुक्त कांस्टेबल में 11,178 महिलाएं, 10,205 पुरुष और आठ ट्रांसजेंडर हैं।
इनमें अनारक्षित श्रेणी से 8,556, अत्यंत पिछड़ा वर्ग से 3,842, अनुसूचित जाति से 3,400, पिछड़ा वर्ग से 2,570, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से 2,140, अनुसूचित जनजाति से 228 और पिछड़े वर्ग की 655 महिलाओं का चयन किया गया। भर्ती प्रक्रिया दिसंबर 2024 में शुरू हुई थी और 10 मार्च 2025 को पूरी हुई।