बिहार में शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने इसलिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को बिहार में शीतलहर का प्रकोप रहा और कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
बिहार में शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने इसलिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Published on

पटनाः बिहार में जारी शीतलहर के प्रकोप के बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अत्यधिक घने कोहरे के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को बिहार में शीतलहर का प्रकोप रहा और कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। विभाग ने बताया कि प्रदेश का औरंगाबाद और भागलपुर का सबौर, राज्य का सबसे सर्द स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसने बताया कि इसके बाद प्रदेश के गया में 7.6 डिग्री, भागलपुर और शेखपुरा में 8.9-8.9 डिग्री, पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर और डेहरी में 9-9 डिग्री, जहानाबाद में 9.3 डिग्री तथा सहरसा में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बहरहाल मौसम का यह हाल कब तक रहेगा, इस संबंध में विभाग ने कुछ नहीं कहा है।

बिहार में शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने इसलिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
कबूतरों को दाना डालने वाले कारोबारी पर 5,000 रुपये का जुर्माना, आखिर क्यों?

कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम

विभाग ने बताया कि पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल और जहानाबाद जिलों में घने से बहुत घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही। आईएमडी, पटना के एक अधिकारी ने कहा कि लोगों को विशेष रूप से सुबह के समय आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है और संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया है, क्योंकि कम दृश्यता के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in