बिहार को 26 साल बाद मिला मुस्लिम समाज से एक राज्यपाल

बिहार को 26 साल बाद मिला मुस्लिम समाज से एक राज्यपाल
Published on

नई दिल्ली – आरिफ मोहम्मद खान ने बिहार के 42वें राज्यपाल के रूप में शपथ ले ली है। 2 जनवरी 2025 को पटना के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश कृष्‍ण विनोद चंद्रन ने उन्हें शपथ दिलाया। उनके शपथ ग्रहण शमारोह में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी CM, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित तमाम नेता शामिल थे।

2004 में बीजेपी में हुए थे शामिल

राजपाल आरिफ मोहम्मद खान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले हैं। उनके राजपाल बनने के बाद कई लोगों का कहना है कि इसके पीछे भाजपा की सधी हुई रणनीति है। आपको बता दें कि आरिफ मोहम्मद खान अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। खान कांग्रेस पार्टी में भी रह चुके हैं। उसके बाद वह बसपा में शामिल हुए और फिर 2004 में भाजपा में शामिल हुए थे। बिहार के निवर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल भेज दिया गया है। ‌आपको बता दें कि बिहार को 26 साल बाद आरिफ मोहम्मद के रूप में एक मुस्लिम राजपाल मिला है। इसके पहले मुस्लिम समाज के ए.आर किदवई 1998 तक राजपाल रहे थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in