संवेदनशील केंद्रों के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी बूथ समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि गया जिले में सर्वाधिक 1,084 संवेदनशील मतदान स्थल हैं, इसके बाद औरंगाबाद में 942, रोहतास में 827, नवादा में 690, बांका में 613, भागलपुर में 574, बेतिया में 526, अररिया में 518, सुपौल में 406, बगहा में 368, जमुई में 357, भभुआ में 325, अरवल में 315, जहानाबाद में 287 और मधुबनी में 282 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं।