bjp-candidate-list

Bihar Election 2025: भाजपा ने जारी की पहली लिस्ट, मैथिली ठाकुर और पवन सिंह का टिकट कटा

Published on

नई दिल्ली: भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 71 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को क्रमश: तारापुर और लखीसराय सीट से टिकट दिया गया है। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और राज्य मंत्री रेणु देवी को क्रमशः कटिहार और बेतिया से उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार, राज्य मंत्री नीतीश मिश्रा फिर से झंझारपुर सीट और मंगल पांडे सीवान से चुनाव लड़ेंगे। श्रेयसी सिंह जमुई सीट से चुनाव लड़ेंगी। दानापुर से रामकृपाल यादव को उम्मीदवार बनाया है। बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में छह और 11 नवंबर को होगा।

भाजपा की पहली सूची में नौ महिलाओं के नाम

भाजपा की पहली सूची में 71 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी राज्य में 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। सूची में नौ महिलाओं के नाम भी शामिल हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिलीप जायसवाल ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि पार्टी इस बार महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने पर जोर देगी।  

bjp candidate list
bjp candidate list
bjp candidate list
bjp candidate list
bjp candidate list

नंदकिशोर यादव का कटा टिकट

गौर करने वाली बात ये है कि विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट इस बार काट दिया गया है। उन्होंने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी के निर्णय के साथ हूं। पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मुझे कोई शिकायत नहीं है। नई पीढ़ी का स्वागत और अभिनंदन है। उन्होंने कहा कि पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने उन्हें सात बार विजयी बनाया। नंदकिशोर यादव ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार के रूप में जो स्नेह और प्यार मुझे मिला, उसे मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा। सबका आभार।

वहीं दूसरी तरफ भाजपा की ओर से पवन सिंह और मैथिली ठाकुर जैसे चर्चित लोगों को टिकट देने की चर्चाएं जोरों पर थी, लेकिन पहली 71 लोगों की लिस्ट में उन्हें जगह नहीं दी गई है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in