रूफटॉप सोलर पैनल लगाने पर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on: 

मुख्य बातें

- 1 किलोवॉट पर मिलेगी सब्सिडी

- सोलर रूफटॉप योजना को बढ़ावा

- उपभोक्ताओं को मिलेगा आर्थिक लाभ

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। एक तरफ जहां सोलर पैनल पर जोर दिया जा रहा है तो दूसरी ओर रूफटॉप सोलर पैनल में रुचि दिखाने वाले उपभोक्ताओं को विशेष छूट मिलेगी। सोलर सब्सिडी स्कीम के तहत उपभोक्ता द्वारा अपने रूफटॉप पर एक किलोवॉट सोलर रूफटॉप लगाने पर उसके एवज में उन्हें 30,000 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। विद्युत विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसमें रुचि रखने वाले वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधिकारी ने बताया कि कई आवेदन आ चुके हैं। उल्लेखनीय है राज्य में सरकारी स्कूलों, कॉलेज, सरकारी कार्यालयों में सोलर पैनल लगाने का सौ प्रतिशत टार्गेट रखा गया है। हर साल करीब 100 स्कूलों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य लेकर काम किया जा रहा है। अब घरों के रूफटॉप पर सोलर पैनल की योजना में उपभोक्ताओं को सब्सिडी की घोषणा गई है। इसके लिए कई नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। उल्लेखनीय है कि कई राज्यों में भी सोलर रूफटॉप पैनल से जुड़ी याेजना जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News