ममता बनर्जी को बड़ा झटका! TMC के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने दिया इस्तीफा

भ्रष्टाचार पर सवाल उठाने के बाद खुद को पार्टी में अलग-थलग किए जाने का आरोप, TMC के भीतर बढ़ते असंतोष के बीच बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम
ममता बनर्जी को बड़ा झटका! TMC के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने दिया इस्तीफा
Published on

कोलकाता/नई दिल्ली : तृणमूल कांग्रेस (TMC) को एक और बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। वरिष्ठ राज्यसभा सांसद Sukhendu Sekhar Roy ने सांसद पद के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा देने की घोषणा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर भ्रष्टाचार और संगठनात्मक कमियों पर खुलकर बोलने के बाद उन्हें लगातार अलग-थलग किया गया।

रॉय पिछले कुछ समय से पार्टी नेतृत्व और संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे थे। उन्होंने हाल के दिनों में सार्वजनिक रूप से संकेत दिए थे कि पार्टी के भीतर गंभीर असंतोष है और हालात में सुधार नहीं हुआ तो बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकता है।

उनका इस्तीफा ऐसे समय आया है जब पश्चिम बंगाल में TMC के भीतर असंतोष और टूट की अटकलें लगातार तेज हो रही हैं। हाल के हफ्तों में कई नेताओं और पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं और कुछ ने अपने पदों से इस्तीफा भी दिया है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि रॉय का इस्तीफा सिर्फ एक व्यक्तिगत फैसला नहीं, बल्कि TMC के भीतर बढ़ रहे असंतोष का संकेत हो सकता है। इससे पार्टी की संसदीय राजनीति और INDIA गठबंधन में उसकी स्थिति पर भी असर पड़ सकता है।

ममता बनर्जी को बड़ा झटका! TMC के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने दिया इस्तीफा
TMC का 'पुष्पा' धराया, नेपाल बॉडर से STF ने पकड़ा
Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in