फ़ाइल फोटो
फ़ाइल फोटो

भवानीपुर में शेख हसीना का 80वां जन्मदिन, काटा गया केक

Published on: 

10 आवामी लीग समर्थक बांग्लादेशी नागरिकों की मौजूदगी में हुआ आयोजन

प्रसेनजीत, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता :

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर में सोमवार को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की बेटी शेख हसीना का 80वां जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में 6 मुल्कों से कोलकाता पहुंचे 10 आवामी लीग समर्थक प्रवासी बांग्लादेशी नागरिकों ने हिस्सा लिया।

सर आशुतोष मुखर्जी रोड स्थित सर आशुतोष मुखर्जी मेमोरियल इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में केक काटने के साथ रवींद्र संगीत और कविता पाठ भी हुआ। आयोजन में पूर्व कांग्रेस सांसद देवप्रसाद राय और प्रदीप प्रसाद आमंत्रित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आमंत्रण पत्र के अनुसार, अर्थशास्त्री प्रो. कमलेन्दु मुखर्जी और विश्वभारती विश्वविद्यालय के बांग्ला विभाग के प्रोफेसर डॉ. मानवेंद्रनाथ साहा भी विशेष अतिथि थे।

देवप्रसाद राय ने कहा, “हम बांग्लादेश के जन्म के क्षण के साक्षी रहे हैं। मुक्ति संग्राम का संघर्ष भी देखा है। आज उस राष्ट्र की ऐसी स्थिति देखकर कष्ट होता है।” उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि “मुजीब कन्या” शेख हसीना बांग्लादेश लौटें और फिर सक्रिय राजनीति में हिस्सा लें।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में किसी तरह का राजनीतिक भाषण या राजनीतिक चर्चा नहीं रखी गयी थी। आयोजन का उद्देश्य शेख हसीना के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देना था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in