भवानीपुर : 2 अप्रैल को शुभेंदु का नामांकन

भवानीपुर :  2 अप्रैल को शुभेंदु का नामांकन
Published on

कोलकाता : भवानीपुर से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी 2 अप्रैल को नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इससे पहले सोमवार को उन्होंने नंदीग्राम से अपना नामांकन दाखिल किया है। इस बार शुभेंदु अधिकारी दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। एक नंदीग्राम और दूसरा भवानीपुर। शुभेंदु द्वारा नामांकन दाखिल किये जाने के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। भाजपा भी नामांकन के दौरान शक्ति प्रदर्शन करना चाह रही है। अधिकारी के नामांकन से पहले दो अप्रैल को अमित शाह के नेतृत्व में एक रोड शो होने की उम्मीद है, जिससे यह मुकाबला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित होगा।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in